Skip to content

रायगढ़ में 60 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का निरीक्षण?  शहर को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रायगढ़। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के विकासोन्मुखी विज़न और सुशासन की नीति के तहत रायगढ़ को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शहर में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ऑक्सीजोन और स्वच्छ वातावरण पर सरकार का विशेष फोकस

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं रायगढ़ को स्वच्छ, शांत और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेंगी। उन्होंने इतवारी बाजार और कबीर चौक में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन का निरीक्षण करते l इसे शहर के लिए महत्वपूर्ण हरित क्षेत्र बताया।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजोन विकसित होने से नागरिकों को सैर, योग और व्यायाम के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। वहीं शहर के प्रवेश मार्गों पर ओवरब्रिजों पर बनाए जा रहे भित्तिचित्र और कलात्मक पेंटिंग को रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मजबूत करने वाला कदम बताया।

40 करोड़ की अत्याधुनिक लाइब्रेरी से शिक्षा को नई दिशा

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक केंद्र बनेगी।

लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक, डिजिटल संसाधन, ई-बुक और अध्ययन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे रायगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने किसान राइस मिल परिसर में चल रहे विकास कार्यों और ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन कर पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को और अधिक विकसित करने पर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रायगढ़ को मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर जीवन गुणवत्ता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगी।

19.55 करोड़ का इंटरस्टेट बस टर्मिनल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त इंटरस्टेट बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि नए बस टर्मिनल के बनने से शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इससे शहरवासियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena