Skip to content

खनिज संसाधन विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने तीन सहायक भौमिकी विदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। इस नई पदस्थापना के तहत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। परमानंद खूंटे को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जबकि नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

देखिये आदेश की कॉपी

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena