Skip to content

रायपुर में भारत-न्यूजीलैंड मैच का टिकट मात्र 800 रुपये में.. आज रात यहां से कर सकेंगे बुकिंग

छात्रों के लिए विशेष दर, प्रीमियम तक 25,000 रुपये; आईपीएल के भी दो मैच स्टेडियम में

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर टिकटों की जानकारी साझा की। संघ के निदेशक विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि टिकट बिक्री आज रात से शुरू हो जाएगी।

छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए 800 रुपये का स्टूडेंट टिकट इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगा, जिसमें प्रत्येक छात्र को केवल एक टिकट मिलेगा। सामान्य दर्शकों के लिए स्टैंड्स के टिकट 2,000, 2,500, 3,000 और 3,500 रुपये के दाम पर बिकेंगे। प्रीमियम श्रेणी में सिल्वर टिकट 7,500, गोल्ड 10,000 और प्लैटिनम 12,500 रुपये का होगा। कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमत 25,000 रुपये तय की गई है।

यह पांच मैचों की सीरीज का हिस्सा है, जिसके अन्य मुकाबले नागपुर, गुवाहाटी, विशाखापट्नम और तिरुवनंतपुरम में होंगे। स्टेडियम हाल ही में तीन दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की मेजबानी कर चुका है।

पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।इसके अलावा, आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मैच भी रायपुर में खेले जाएंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हालिया घटनाओं के बाद फ्रेंचाइजी ने होम ग्राउंड बदला है, इसलिए इस सीजन में वहां उनका कोई मैच नहीं होगा। आईपीएल मार्च से शुरू होगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena