Skip to content

लॉ कॉलेज छात्र ने खुद को लगाई आग, वीडियो बनाकर किया सुसाइडल अटैम्प्ट; हालत गंभीर

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आयुष यादव ने कैंपस के पास प्राइवेट हॉस्टल में खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। सुसाइडल अटैम्प्ट से हड़कंप मच गया, लेकिन साथी छात्रों की तत्परता से उसकी जान बच गई।घटना से पहले आयुष ने अपना वीडियो रिकॉर्ड किया, फिर कमरे से बाहर निकलकर यह खतरनाक कदम उठाया। गंभीर जलने के कारण पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की हालत नाजुक है और उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है।उत्तर प्रदेश निवासी आयुष GGU लॉ का स्टूडेंट
आयुष यादव उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और GGU के लॉ कोर्स का छात्र है।

वह बिलासपुर के प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।पुलिस जांच में जुटी, वीडियो और फोन से खोजे कारण
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छात्र का वीडियो, मोबाइल फोन, दोस्तों व सहपाठियों से पूछताछ जारी है। सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ। आगे की अपडेट के लिए बने रहें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena