Skip to content

नए मेहमान ब्लू गोल्ड मकाऊ-अफ्रीकन ग्रे से गुलजार लामनी पार्क

छत्तीसगढ़। जगदलपुर नगर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल लामनी बर्ड पार्क में बुधवार को प्रकृति प्रेमियों के लिए खास दिन रहा। पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारने के लिए दो नए विदेशी पक्षी लाए गए—’ब्लू-एंड-गोल्ड मकाऊ’ और ‘अफ्रीकन ग्रे पैरेट’। इनके आने से पार्क का पक्षी संग्रह समृद्ध हो गया है और ये पर्यटकों, खासकर बच्चों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं।

नए मेहमानों की खासियतें:

ब्लू-एंड-गोल्ड मकाऊ (आरा अराराौना): मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों का मूल निवासी। इसका ऊपरी हिस्सा गहरा नीला, पेट चमकदार सुनहरा-पीला, सिर हरा और चोंच के पास सफेद त्वचा वाली काली पट्टियां इसे अनोखा बनाती हैं। लंबाई 34-36 इंच, पंख फैलाव 41-45 इंच। बुद्धिमान और बोलने में माहिर।

अफ्रीकन ग्रे पैरेट: अपनी सटीक आवाज नकल करने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध। पर्यटकों के लिए मनोरंजन का नया स्रोत।

बस्तर वनमंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि ये पक्षी सामाजिक, बुद्धिमान और चंचल होते हैं। ये शब्दों को दोहरा सकते हैं और मालिकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाते हैं। हालांकि, इनकी मजबूत चोंच, मेवे तोड़ने की क्षमता और 80 वर्ष तक की आयु के कारण इन्हें विशेष देखभाल, पोषण और ध्यान चाहिए। पालन-पोषण एक बड़ी जिम्मेदारी है।इन रंग-बिरंगे पक्षियों से उम्मीद है कि शहरवासी, पर्यटक और बच्चे बड़ी संख्या में पार्क पहुंचेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena