Skip to content

ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

रायगढ़। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लापरवाह वाहन चालकों की वजह से लगातार सड़कें खून से लाल हो रही है। ताजा मामला रायगढ़-जशपुर मार्ग से सामने आया है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जब वे गैरवाणी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है और ट्रेलर चालक की खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू होते ही जिले में अब तक जिले में 10 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena