Skip to content

33 केवी लाइन विस्तार कार्य: 13 व 14 मार्च को कुछ क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रायगढ़।बिजली विभाग (सीएसपीडीसीएल) रायगढ़ द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 33 केवी लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 13 और 14 मार्च को खरसिया उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले कुछ फीडरों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 132/33 केवी उपकेंद्र चपले से ऐडू तक दो नई 33 केवी लाइनों के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित फीडरों में परमिट लेकर कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च 2026 को 33 केवी मदनपुर फीडर और 11 केवी चपले फीडर (चपले नेशनल हाईवे के पास) में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगभग तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वहीं 14 मार्च 2026 को 33 केवी पत्थलगांव फीडर (टेपिंग के पास) में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि यह कार्य क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बेहतर और अधिक विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है। ⚡

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena