Skip to content

22 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: रायगढ़ के 14 केंद्रों पर 3,515 अभ्यर्थी, कड़े निर्देश जारी

रायगढ़, 19 फरवरी 2026। छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक। रायगढ़ जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,515 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पूर्व केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

पहचान व दस्तावेज जरूरी

आयोग द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) नाम/फोटो में अंतर होने पर शपथ पत्र की मूल प्रति

इन वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध

मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार के संचार उपकरण, गॉगल्स/डिजिटल ग्लासेस, मोटे सोल वाले जूते, गहरे रंग के कपड़े व आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्रों में जैमर की व्यवस्था रहेगी।

ड्रेस कोड लागू

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनने होंगे। कार्गो या डिजाइनर वस्त्र वर्जित हैं। महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती (आधी बांह) या साड़ी (आधी बांह ब्लाउज) पहन सकेंगी। निर्धारित आभूषणों को ही गहन जांच के बाद अनुमति दी जाएगी।

प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena