Skip to content

होली 2026: बिलासपुर मार्ग से गुजरेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सीधी राहत-22 कोच में एसी, स्लीपर और जनरल की पूरी सुविधा

बिलासपुर: होली के पर्व को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष विशेष स्पेशल ट्रेनों का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

तिरुपति – रक्सौल रूट में तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, तिरुपति-रक्सौल रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

तिरुपति से ट्रेन नंबर 07051 दिनांक 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को चलेगी। रक्सौल से ट्रेन नंबर 07052 दिनांक 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी।

पटना – चर्लपल्ली रूट पर सात स्पेशल ट्रेनें

इसके अलावा पटना और चर्लपल्ली के बीच भी होली के अवसर पर 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पटना से ट्रेन नंबर 03253 दिनांक 9 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।

सभी ट्रेनें होंगी 22 कोच वाली

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल होंगे। इसका उद्देश्य है कि हर वर्ग के यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिल सके।

यात्रियों के लिए राहत

रेल प्रशासन का कहना है कि होली के समय सामान्य ट्रेनों में भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है और प्रतीक्षा सूची लंबी हो जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम में टिकट बुकिंग कर लें और यात्रा के दौरान रेलवे के निर्देशों का पालन करें।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri