Skip to content

सरगुजा के आकाश और रजत को राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में अहम जिम्मेदारी

सरगुजा । जिले के दो राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दुबे और रजत सिंह को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्हें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबाल चैंपियनशिप 2025-26 के रेफरी बोर्ड सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी तक मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के लगभग 65 विश्वविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन में निर्णायक की जिम्मेदारी मिलना सरगुजा जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा के खिलाड़ी अब केवल मैदान में प्रदर्शन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खेल संचालन और तकनीकी दक्षता में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। आकाश दुबे और रजत सिंह पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलतापूर्वक निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।

रजत सिंह वर्तमान में के आर टेक्निकल कॉलेज में क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को दर्शाता है।

सरगुजा जिला वुडबॉल संघ, सरगुजा जिला बास्केटबॉल परिवार एवं के.आर. टेक्निकल कॉलेज सहित विभिन्न खेल संगठनों और विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में चयन सरगुजा जिले में खेल प्रतिभाओं के निरंतर विकास का प्रमाण माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri