Skip to content

सक्ती की कार्तिक अवंतिका बनीं सिविल जज, शहर में खुशी की लहर

सक्ति । छत्तीसगढ़ के सक्ती शहर के प्रतिष्ठित नागरिक बृजेश तिवारी की मेधावी पुत्री कार्तिक अवंतिका का चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे शहर में गर्व और खुशी का माहौल है।

मेहनत और लगन का मिला फल

कार्तिक अवंतिका की सफलता को उनके वर्षों के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। न्यायिक सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नेताओं और समाजसेवियों ने दी बधाई

कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी हरिश्चंद्र अग्रवाल ‘कालू’ ने उनके निवास पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्तिक की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और न्याय के क्षेत्र में वे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।

शहरवासियों ने जताया गर्व

शहरवासियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्तिक अवंतिका की सफलता ने यह संदेश दिया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित मिलती है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri