Skip to content

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों को लगेगा 12 बीमारियों से बचाव का टीका

रायगढ़, 17 मार्च 2026। जिले में “शिशु संरक्षण माह” का जिला स्तरीय शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाँधीनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर एवं बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर किया।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 21 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी सत्रों में भाग लेकर बच्चों और माताओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूर उठाएं।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 12 जानलेवा बीमारियों तथा टेटनस से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम प्रबंधकरंजना पैकरा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर बी पी पटेल के अनुसार, हर 6 माह में विटामिन ‘ए’ की खुराक लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वसन संक्रमण, बुखार और कुपोषण का खतरा कम होता है तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

कार्यक्रम में पार्षद अमरनाथ रात्रे, सुरज मिरी, रोशन कुर्रे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Taran

Taran