Skip to content

वृद्धा से सोने की माला झपटने वाले फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ₹1.35 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 07 मार्च 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

ग्राम संबलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ संबलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जा रहे थे।

इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आधार कार्ड दिखाने के बहाने पूछताछ करने लगे। तभी एक आरोपी ने वृद्ध महिला के गले में पहनी सोने की माला झपट ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से ₹1.35 लाख मूल्य की लूटपाट और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “आपराधिक घटनाओं पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

अपराध पंजीकरण: थाना चक्रधरनगर, अपराध क्रमांक 86/2026, धारा 304, 3(5) बीएनएस।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena