Skip to content

रायपुर: शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूर्ण, 5000 पदों पर जल्द नया विज्ञापन

रायपुर, 27फरवरी 2026। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विभाग ने जानकारी दी है कि सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. अर्हताधारी अभ्यर्थियों के स्थान पर डी.एड. अर्हताधारी उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि इस चरण के साथ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी हो गई है।

इसके अलावा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक (विज्ञान-प्रयोगशाला) के लगभग 5000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र नया विज्ञापन जारी किया जाएगा।

परीक्षा आयोजन के लिए शासन द्वारा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को अधिकृत किया गया है। विभाग ने बताया कि विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं तथा आवश्यक दस्तावेज व्यापम को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena