Skip to content

रायपुर में 10 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में खड़ी हैं। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम खिलेश्वरी वर्मा और इसरत बानो बताया। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 137/26 के तहत धारा 20बी (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार महिला आरोपियों से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूछताछ की जा रही है, ताकि सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड जांच की बात कह रही है।

गिरफ्तार आरोपी

खिलेश्वरी वर्मा, पिता मोहन लाल वर्मा, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी भनपुरी सेनधवार तालाब के पास, थाना खमतराई, रायपुर। इसरत बानो, पिता अमीन खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी किरण टॉकीज के पास, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और रायपुर टिकरापारा थाना की संयुक्त टीम का यह प्रयास समाज में कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करता है। उम्मीद है कि इसी प्रकार की सतत कार्रवाई से नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने में सफलता मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena