Skip to content

रायपुर के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार में भीषण आग, आसपास की दुकानों तक पहुंची लपटें

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें आसपास की दुकानों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं ताकि आग आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक न फैले।

अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी राहत कार्य पूरा होने के बाद किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपडेट जारी…

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri