Skip to content

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था का VIDEO वायरल, सुधार की जगह फोटो-वीडियो पर रोक

रायगढ़ । रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज एक बार फिर इलाज व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। मरीजों और उनके परिजनों को वार्ड तक पहुंचने, जांच कराने और सही जानकारी लेने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी अव्यवस्था से परेशान एक परिजन ने अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।  

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा व्यवस्था सुधारने के बजाय परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर रोक लगाने की कार्रवाई किए जाने की चर्चा है। रविवार को जानकारी लेने पहुंचे लोगों को सुरक्षा गार्ड और बाउंसरों ने वीडियो बनाने से रोका तथा रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए कहा। इससे मरीजों और परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है।  

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्वीकृत सेटअप होने के बावजूद कई वार्डों में गार्डों की कमी बनी हुई है। वहीं अस्पताल में स्टाफ की कमी और मरीजों को मार्गदर्शन न मिलने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को प्रतिबंध लगाने के बजाय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर ध्यान देना चाहिए।  

मेडिकल कॉलेज पहले भी विभिन्न घटनाओं और व्यवस्थागत कमियों को लेकर सुर्खियों में रहा है। हाल के महीनों में यहां इलाज व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं।  

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri