Skip to content

रायगढ़ में रेड अलर्ट जारी, अगले तीन घंटे बेहद महत्वपूर्ण

रायगढ़। मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश तथा आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। अचानक मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन एवं मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने, खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास खड़े नहीं होने की सलाह दी है। किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हाल ही में जिले के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा कई स्थानों पर नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

DK संवाद सभी नागरिकों से अपील करता है कि इस महत्वपूर्ण सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🌧️💨🙏

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri