Skip to content

रायगढ़ में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 8 लाख 42 हजार से अधिक मतदाता दर्ज

राजनीतिक दलों को सौंपी गई निर्वाचक नामावली, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफल

रायगढ़, 21 फरवरी 2026।

इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया तथा Chief Electoral officer Chhatisgarh के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक मुद्रित प्रति तथा फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ प्रति निःशुल्क प्रदान की गई।

मिशन मोड में चला चार माह का व्यापक अभियान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यभर में 27 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मिशन मोड में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना था।

इस दौरान जिले के कुल 1,217 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया और कुल 9,14,669 मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य पूर्ण किया।

प्राप्त 8,33,681 गणना प्रपत्रों का पूर्ण डिजिटलीकरण किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनी।

मतदाता संख्या में शुद्ध वृद्धि

ड्राफ्ट सूची से पूर्व मतदाता: 9,14,669 अंतिम प्रकाशन में पंजीकृत मतदाता: 8,42,695 शुद्ध वृद्धि: 9,014 मतदाता

विधानसभावार आंकड़े

लैलूंगा – 1,97,302 रायगढ़ – 2,34,021 खरसिया – 2,05,963 धरमजयगढ़ – 2,05,409

नए मतदाताओं के लिए अवसर

जो युवा 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध है।

अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

जिला प्रशासन ने इस अभियान में सहयोग देने वाले नागरिकों, राजनीतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri