Skip to content

रायगढ़ में कांग्रेस ग्रामीण की प्रथम कार्यकारिणी बैठक 1 मार्च को

होली मिलन, संगठन विस्तार और ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की प्रथम कार्यकारिणी बैठक 1 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन, रायगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक में होली मिलन समारोह के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विशेष चर्चा की जाएगी।

जिला अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी के निर्देशानुसार आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत विचार-विमर्श होगा। साथ ही ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित जिला कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर रणनीतिक चर्चा भी की जाएगी।

बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के पार्षद, विधायक एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक, किसान कांग्रेस सहित सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री (संगठन/प्रशासन) दीपक मंडल ने सभी आमंत्रित साथियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena