Skip to content

रायगढ़ में कांग्रेस ग्रामीण की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनसरोकारों पर मंथन

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, ग्रामीण अंचलों के मुद्दों और आम जनता से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने पदाधिकारियों से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सभी पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena