Skip to content

रायगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: 9 ब्लॉकों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की पहल

रायगढ़ जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के निर्देश पर संगठन प्रभारी महामंत्रीदीपक मंडल ने 9 ब्लॉकों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय और सशक्त बनाने की स्पष्ट रणनीति दिखाई दे रही है।

कांग्रेस का स्पष्ट संकेत: अब संगठन मोड में पूरी ताकत

इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस ने यह संकेत दे दिया है कि अब संगठन को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी लगातार संगठन के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा और विभागों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। लंबे समय से खाली पड़े प्रकोष्ठों को भरने और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी भी तेज कर दी गई है।

ब्लॉक स्तर पर इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार पुसौर ब्लॉक में किरण पंडा को प्रभारी और किशोर कसेर को सह प्रभारी बनाया गया है। धरमजयगढ़ में मुकुंद मुरारी पटनायक प्रभारी और गुलाबी सिदार सह प्रभारी होंगे। घरघोड़ा में सत्यदेव गुप्ता प्रभारी और बिहारी पटेल सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

खरसिया शहर में ठंडाराम बेहरा प्रभारी और मनीष शर्मा सह प्रभारी होंगे, जबकि खरसिया ग्रामीण में ओम सागर पटेल प्रभारी और अवध पटेल सह प्रभारी बनाए गए हैं।

लैलूंगा में यूसुफ छाया प्रभारी और बबलू साहू सह प्रभारी, कापू में सुरेंद्र चौधरी प्रभारी और देवेंद्र शर्मा सह प्रभारी, तमनार में योगेंद्र यादव प्रभारी और सौरभ अग्रवाल सह प्रभारी नियुक्त हुए हैं।

वहीं कोतरा ब्लॉक में सुखदेव डनसेना को प्रभारी और नवीन पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो दिन में रिपोर्ट और जमीनी सक्रियता अनिवार्य

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभारी और सह प्रभारी दो दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेकर संगठन सृजन अभियान को गति देंगे। ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय कर मंडल और सेक्टर स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही, विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में बूथ कमेटियों का गठन पूरा करना अनिवार्य किया गया है।

बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर पर फोकस

निर्देशों के अनुसार पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर सर्वसम्मति से कमेटियों का गठन किया जाएगा। कांग्रेस अब संगठन को नीचे तक मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है, ताकि हर स्तर पर सक्रियता सुनिश्चित हो सके।

जिला अध्यक्ष नेगी का साफ संदेश

जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस अब पूरी तरह “संगठन मोड” में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत और जवाबदेह ढांचे में खड़ा किया जाएगा। इसी रणनीति के तहत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और अनुभवी नेताओं को ब्लॉकों में जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

आगे और होंगे संगठनात्मक बदलाव

सूत्रों के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा और विभागों की गतिविधियों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि नवरात्रि के बाद कई प्रकोष्ठों और मोर्चों में नई नियुक्तियों और नीतियों को स्वीकृति मिल सकती है।

हर बूथ मजबूत, हर कार्यकर्ता सक्रिय’ – दीपक मंडल

संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर ब्लॉक में सक्रियता, हर बूथ पर मजबूती और हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने दोहराया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन को मजबूत करने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena