Skip to content

रायगढ़: उद्योगों में अवैध कबाड़ खपाने का खेल, स्काई फैक्ट्री के पास से तीन गाड़ियाँ जब्त

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई प्लांट के गेट पर खड़ी कबाड़ से भरी तीन गाड़ियाँ पुलिस ने जब्त की हैं। जब्त वाहनों में दो गाड़ियाँ रायगढ़ की और एक ओडिशा की बताई जा रही है। पुलिस को आते देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

छापामार कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्लांट में अवैध कबाड़ खाली किया जा रहा है। इस पर खरसिया पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जब टीम प्लांट पहुंची, तो तीन गाड़ियाँ प्लांट के गेट के सामने खड़ी मिलीं। वाहन चालकों की अनुपस्थिति से स्पष्ट हुआ कि अवैध गतिविधियों की जानकारी उन्हें पहले से थी।

गाड़ियों में भरा कबाड़

सूत्रों के अनुसार, इन गाड़ियों में समर्सिबल पाइप, एंगल और अन्य प्रकार का कबाड़ भरा हुआ था। तीनों गाड़ियों को जब्त कर थाना लाया गया। जब्त वाहन क्रमांक इस प्रकार हैं:

CG 13 AZ 0819 CG 13 AN 7028 OR 06 H 7626 (ओडिशा)

किसी भी गाड़ी मालिक ने स्क्रैप/कबाड़ परिवहन संबंधी दस्तावेज़ पेश नहीं किए, जिससे माना जा रहा है कि यह पूरी प्रक्रिया अवैध रूप से की जा रही थी।

लंबे समय से चल रही अवैध खपाई

स्थानीय जानकारी के अनुसार, खरसिया क्षेत्र के उद्योगों में लंबे समय से अवैध रूप से कबाड़ खपाने का खेल चल रहा है। पुलिस इस मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena