Skip to content

राकेश गर्ग बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक

खरसिया । खरसिया नगर के होनहार समाजसेवी युवा एवं छात्र जीवन से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए राकेश गर्ग को भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का जिला सहसंयोजक बनाया गया है। राकेश गर्ग के सहसंयोजक बनाए जाने पर जिला भाजपा एवं जिले के व्यापारियों सहित खरसिया नगर के व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। बताते चलें कि राकेश गर्ग का परिवार तीन पीढिय़ों से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने पार्टी की सेवा में लगा हुआ है। राकेश गर्ग स्वयं भी समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वह समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब से जुड़े हुए हैं जो समय समय पर दीन दुखियों की सेवा और अनेक सामाजिक कार्य करती है।

इस अवसर पर राकेश गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं पार्टी का आभार जताते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी की मजबूती के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करूंगा और पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करते हुए सरकार और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं खरसिया नगर के व्यापारियों और रोटरी क्लब के साथियों मित्रों शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri