Skip to content

रांची से दिल्ली  जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश

सिमरिया (करमाटांड़) के घने जंगलों में हादसा, 7 लोग सवार

रांची । सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास घने जंगलों में क्रैश हो गई। विमान ने दोपहर 1:37 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और उसका दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4:30 बजे था। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही विमान का संपर्क एटीसी और रडार से टूट गया।

रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने हादसे की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके की ओर रवाना हो गईं। क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने के कारण पहुंचना चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।

चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल के लिए निकली है। मौके पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

विमान में कौन-कौन सवार थे?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे-

1 गंभीर मरीज 1 डॉक्टर 1 पैरामेडिक 2 अटेंडेंट (मरीज के परिजन) 1 मुख्य पायलट (PIC) 1 को-पायलट

राज्य सरकार और DGCA द्वारा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी की जा रही है। यह खबर शुरुआती सूचनाओं पर आधारित है; जैसे-जैसे आधिकारिक अपडेट मिलेंगे, विवरण जोड़े जाएंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri