Skip to content

रतनलाल डांगी की बढ़ीं मुश्किलें! शुरुआती जांच में यौन उत्पीड़न के आरोप सही, हाईकोर्ट में पुलिस का बड़ा खुलासा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ SI की पत्नी द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस विभाग ने बिलासपुर हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि मामले की शुरुआती जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।

पीड़िता ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच में पक्षपात की आशंका जताई थी और जांच अधिकारी बदलने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव गृह सचिव को भेजा गया है।

नए अधिकारियों के नाम प्रस्तावित

विभाग की ओर से IPS दीपांशु काबरा को नया जांच अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। माना जा रहा है कि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह बदलाव प्रस्तावित किया गया है।

हाईकोर्ट की निगरानी में आगे बढ़ेगी कार्रवाई

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की ओर से दी गई जानकारी के बाद अब प्रकरण की आगे की कार्रवाई बिलासपुर हाईकोर्ट की निगरानी में होगी। मामले की अगली सुनवाई अगले सप्ताह निर्धारित की गई है।

हालांकि, शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने की जानकारी सामने आने के बावजूद अंतिम दोष या निर्दोषता का निर्णय न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही माना जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena