Skip to content

युवा नेता मनीष शर्मा को बनाया गया जिला कांग्रेस का महामंत्री

किरोड़ीमल नगर कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनीष शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कांग्रेसजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena