Skip to content

मैच की आड़ में सट्टा! रायगढ़ में फैक्ट्री के भीतर चल रहा था ऑनलाइन खेल, दो गिरफ्तार

रायगढ़, 17 फरवरी। क्रिकेट मैच की रोमांचक टक्कर को कुछ लोग अवैध कमाई का जरिया बना रहे थे, लेकिन रायगढ़ पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। छतीसगढ़ पुलिस के तहत जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री के कमरे में मोबाइल फोन के जरिए इंग्लैण्ड–इटली क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

मोबाइल से चल रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल फोन के माध्यम से लाइव मैच पर दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर तीन मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालन करते हुए दो व्यक्ति पकड़े गए।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु (38 वर्ष) – निवासी हिमालया हाईट्स, चक्रधरनगर विनय अग्रवाल (49 वर्ष) – निवासी सांगीतराई, जूटमिल थाना क्षेत्र एक अन्य आरोपी गगन अग्रवाल फरार, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

क्या-क्या हुआ जब्त?

₹2000 नकद 3 मोबाइल फोन (आईफोन, वन प्लस, ओप्पो) कुल अनुमानित कीमत – ₹82,000

अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस”

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी रूप में सट्टेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की साइबर टीम लगातार ऐसे नेटवर्क की निगरानी कर रही है और आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की संभावना है।

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया हैमैच का रोमांच अलग है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई राहत नहीं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri