Skip to content

महिलाओं ने खोला नशे के खिलाफ मोर्चा, अवैध शराब और गांजा बेचने वालों पर शिकंजा

डूमरपाली गांव में महिलाओं का विरोध पुलिस अधीक्षक तक पहुंची शिकायत

रायगढ़, 16 फरवरी। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डूमरपाली गांव की महिलाओं ने अवैध शराब और गांजा बिक्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। बड़ी संख्या में महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी के नाम लिखित ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

नशामुक्त ग्राम का लिया निर्णय

महिलाओं ने बताया कि गुरुवार को गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से डूमरपाली को नशामुक्त ग्राम बनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत गांव में अवैध शराब बेचने वाले लोगों को पहले ही समझाइश दी गई थी।

अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के नाम

ग्रामीणों के अनुसार, पदमावती साहू, गोपाल साहू, माला बाई साहू, भुवनेश्वर बैरागी और श्याम बाई बैरागी को अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने पंचायत और महिला समूह के निर्णय को मानने से इंकार कर दिया। साथ ही, लीला कुमार साहू पर बस्ती में जुआ खिलाने का आरोप भी लगाया गया।

शिकायत और धमकियों का मामला

इन गतिविधियों से परेशान होकर महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव की गंगा महंत ने बताया कि पहले भी भूपदेवपुर थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब शिकायत करने पर बीडीसी शिवकुमारी साहू के पति द्वारा मारपीट की धमकी भी दी जा रही है। मामले की जानकारी एएसपी को भी दे दी गई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena