Skip to content

मनरेगा बचाओ संग्राम:जांजगीर-चांपा में हजारों का कलेक्टर घेराव, मजदूर अधिकारों को लेकर हुंकार

जांजगीर-चांपा। जिला जांजगीर-चांपा में आज ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत विशाल जन-आंदोलन और कलेक्टर घेराव प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली (मनरेगा) को बचाने और मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर यह आंदोलन किया गया।

हर हाथ को काम, हर काम का सही दाम

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मनरेगा के बजट और क्रियान्वयन में कटौती कर योजना की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के हक पर हो रहे प्रहार के खिलाफ यह सामूहिक आवाज है और जब तक हर जरूरतमंद को काम और उचित मजदूरी नहीं मिलती, संघर्ष जारी रहेगा।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

आंदोलन में विजय जांगिड (एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी), विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, विधायक श्री राघवेंद्र सिंह, विधायक श्री बालेश्वर साहू, विधायक श्री व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। यदि इसके अधिकारों में कटौती की जाती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

आंदोलन का संदेश

प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि यदि मजदूरों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

जन-आंदोलन ने साफ संदेश दिया मनरेगा पर किसी भी प्रकार का प्रहार स्वीकार नहीं होगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena