Skip to content

भारत माला घोटाला: फरार मास्टरमाइंड एसडीएम निर्भय साहू गिरफ्तार, करोड़ों के मुआवज़ा खेल का खुलासा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में चर्चित भारतमाला परियोजना से जुड़े बड़े घोटाले में बड़ा एक्शन सामने आया है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे साहू को पकड़ने में जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू को सफलता मिली है, जो लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

जमीन घोटाले का पूरा खेल:

जांच में सामने आया है कि निर्भय साहू ने दलालों और कारोबारियों के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश रची थी। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत आने वाली जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कराया गया, ताकि अधिक से अधिक मुआवजा निकाला जा सके। इस तरीके से करोड़ों रुपये का मुआवजा फर्जी तरीके से बांटा गया और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

लंबे समय से था फरार:

घोटाले के उजागर होने के बाद से ही निर्भय साहू फरार चल रहा था और जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। ईओडब्ल्यू की टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक करने में लगी थी, जिसके बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

आगे की कार्रवाई तेज:

इस घोटाले में और भी कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है। ईओडब्ल्यू की जांच अब और तेज हो गई है और आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri