Skip to content

बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस की तत्परता से बची जान -सिम्स में गंभीर हालत में भर्ती

बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से आग बुझाकर युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से अलग रह रही थी। शराब के नशे में विवाद की बात भी सामने आई है। साथ ही, युवक पिछले एक महीने से काम पर नहीं जा रहा था और घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवक के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो समय रहते परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से सहायता लेना बेहद जरूरी है। समय पर मदद जीवन बचा सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena