Skip to content

बालोद में सनसनी: युवती की निर्मम हत्या, पराली में मिला अधजला शव

बालोद ।बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवती लीलेश्वरी साहू का अधजला शव पराली के ढेर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर साक्ष्य छिपाने का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को पराली के साथ जला दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मामले की जांच के लिए साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, जो मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड्स और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, वहीं अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena