Skip to content

बंगाल की जनता TMC के कुशासन से त्रस्त: शिवराज सिंह चौहान का तीखा हमला

कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर साधा निशाना

बंगाल । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर (TMC) सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से त्रस्त है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में बहन-बेटियों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर भी उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घुसपैठिए बंगाल की जनता के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रहे हैं। जल, जमीन और जंगल पर कब्जे के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हक छीने जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरा राज्य भ्रष्टाचार से परेशान है और जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और समय आने पर जनता जवाब देगी।

राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri