Skip to content

प्रधानपाठक प्राथमिकता काउंसलिंग की सूची जारी-शिक्षकों में उत्साह और राहत की लहर

संघ के लगातार प्रयासों का हुआ परिणाम

रायगढ़- लंबे समय से लंबित प्रधानपाठक प्राथमिकता काउंसलिंग की प्रक्रिया में आज महत्वपूर्ण प्रगति हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला रायगढ़ ने लगातार इस मुद्दे को उठाया और जिला शिक्षा विभाग से उचित आश्वासन प्राप्त किया। संघ के सतत प्रयासों का परिणाम आज सामने आया जब काउंसलिंग सूची जारी की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी के साथ चर्चा

आज संघ के पदाधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ के कार्यालय पहुंचे। वहां विस्तृत चर्चा के दौरान तुरंत समाधान निकालने और आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल से शिक्षकों में खुशी और संतोष का माहौल बना।

पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका

इस प्रक्रिया में संघ के कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रमुख पदाधिकारी थे-

जिला अध्यक्ष: राजकमल पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़: सौरभ पटेल ब्लॉक अध्यक्ष धरमजयगढ़: रामचरण साहू विकासखंड पदाधिकारी रायगढ़: विनोद सिंह ईश्वर पटेल, पैतराम पटेल धरमजयगढ़ से पदाधिकारी: क्षत्रपाल राठिया, राजेन्द्र राठिया संरक्षक: खगेश्वर साहू

संघ ने जिला शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम शिक्षकों के हित में अत्यंत सकारात्मक है। भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद और समाधान इसी तरह सक्रिय रहेंगे।

यहां से जारी किया गया सूची देखें….

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena