Skip to content

पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 18 फरवरी को रायपुर में, पेंशनरों के अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे, कर्मचारी भवन रायपुर में आयोजित की जाएगी। जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि इस बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा होगी:

सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी (पश्चिम बंगाल शासन एवं अन्य के विरुद्ध) पर निर्णय के अनुसार पेंशनरों को महंगाई भत्ता और लंबित एरियर्स का भुगतान करने संबंधी आदेश पर विचार। राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) के तहत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता और लंबित भुगतान न करने की परंपरा को समाप्त करने हेतु संयुक्त आंदोलन पर निर्णय। छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की नियमावली में संशोधन और संशोधन हेतु आमसभा आयोजित करने पर विचार। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष पी. आर. यादव और महामंत्री उमेश मुदलियार ने सभी जिला शाखा अध्यक्षों, संभाग और प्रांतीय पदाधिकारियों से अपील की है कि वे बैठक में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। रायगढ़ जिला शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव, उपाध्यक्ष के. के. स्वर्णकार, यू. आर. पटेल, रवि गुप्ता, सचिव आर. एन. साहू, कोषाध्यक्ष श्रीमती शारदा मिश्रा सहित अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य, तहसील एवं विकासखंड अध्यक्ष बैठक में भाग लेने के लिए उपस्थित रहेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena