Skip to content

पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस, नामांकन शपथ पत्र और वोटिंग प्रक्रिया में आरोपों की जांच

पटना: बिहार के सियासी गलियारों में आज हलचल तेज हो गई है। पटना हाईकोर्ट ने विधानसभा के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इनमें पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक शामिल हैं। अगर आरोप सही पाए गए तो इनकी सदस्यता पर खतरा भी बढ़ सकता है।

आरोपों का सार

कोर्ट ने जिन विधायकों को नोटिस भेजा है, उन पर मुख्य रूप से दो प्रकार के आरोप लगे हैं:

नामांकन के दौरान भरे गए शपथ पत्र में तथ्य छुपाना – कोर्ट के अनुसार, शपथ पत्र लोकतंत्र की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। इसमें प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि, संपत्ति और अन्य विवरणों की सही जानकारी दी जानी चाहिए। वोटिंग प्रक्रिया में अनियमितता – कुछ विधायकों पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप भी लगे हैं।

ये याचिकाएँ कुछ महीने पहले चुनाव हार चुके प्रत्याशियों द्वारा दायर की गई थीं।

लिस्ट में दो दिग्गजों के नाम भी शामिल

चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा, लिस्ट में मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, जदयू विधायक चेतन आनंद, राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद समेत कुल 42 विधायक शामिल हैं।

कोर्ट की चेतावनी

कोर्ट ने सभी विधायकों से निश्चित समय के भीतर लिखित जवाब देने को कहा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर शपथ पत्र में गलत जानकारी दी गई तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर मामला है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सियासी हलचल

इस नोटिस के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और पक्ष दोनों ही विधायकों के लिए यह मामले की सुनवाई और संभावित परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri