Skip to content

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक गंभीर

चपले। नेशनल हाईवे पर अस्पताल चौक, चपले के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों युवक तमनार क्षेत्र के जमगांव निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चपले पहुंचाया। यहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए तीनों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri