Skip to content

नई दिल्ली: AI Impact Summit में भारत मंडपम में लाखों की भीड़, 100 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit ने तकनीक प्रेमियों, विशेषज्ञों और आम जनता का ध्यान खींचा। यह इवेंट ग्लोबल साउथ में पहली बार आयोजित किया गया, और भारत में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के महत्व और नवाचार को उजागर करने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन समारोह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समारोह का शुभारंभ किया। समिट में 100 देशों से आए प्रतिनिधियों और स्टेट हेड्स ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में AI तकनीक के भविष्य और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया गया।

एआई एक्सपर्ट और प्रमुख वक्ता

इवेंट में एआई टेक्नोलॉजी के दिग्गज शामिल हुए। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई जैसे नाम शामिल थे। इन एक्सपर्ट्स ने एआई के विकास, जिम्मेदार उपयोग और वैश्विक अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

मशहूर पॉडकास्टर राज शमानी ने युवाओं और पेशेवरों के लिए महत्वपूर्ण लर्निंग और अनुभव साझा किए। उनके सत्र ने खासकर एआई के व्यावहारिक इस्तेमाल और समाज पर इसके प्रभाव को समझने में मदद की।

युवा और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता

समिट में युवा प्रतिभागियों, एआई विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ विशेष बातचीत आयोजित की गई। इससे न सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान हुआ बल्कि नए नेटवर्क और सहयोग की संभावनाएं भी सामने आईं।

भारत और ग्लोबल साउथ के लिए महत्व

यह आयोजन ग्लोबल साउथ में पहली बार किया गया और इसके माध्यम से भारत ने एआई नवाचार और तकनीकी नेतृत्व में अपनी साख और क्षमता का प्रदर्शन किया। आयोजकों का मानना है कि ऐसे सम्मेलन भारत को एआई के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri