Skip to content

दीपक बैज के अनुमोदन के बाद जारी हुई सूची

रायगढ़ कांग्रेस ग्रामीण में खरसिया के नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

खरसिया। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की नई कार्यकारिणी सूची बुधवार देर शाम जारी कर दी गई। सूची में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के नाम शामिल हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के पश्चात जारी इस सूची में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई सक्रिय नेताओं को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खरसिया से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष: सुखदेव डनसेना, नेत्रा पटेल, रणधीर शर्मा महामंत्री: प्रिंस सलूजा, अवध राम पटेल

इन नियुक्तियों के बाद खरसिया कांग्रेस परिवार में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena