Skip to content

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को बनाया उम्मीदवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ आदिवासी महिला नेत्री फूलो देवी नेताम को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्टी के इस फैसले को बस्तर अंचल और आदिवासी समाज के सशक्त प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। फूलो देवी नेताम पूर्व में भी राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और उन्होंने संसद में आदिवासी अधिकार, वनाधिकार कानून, महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह रणनीतिक निर्णय लिया है। उनके नाम की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वागत संदेशों का सिलसिला जारी है।

अब राज्यसभा चुनाव में सभी की नजरें आगामी मतदान प्रक्रिया और राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हुई हैं।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri