Skip to content

ग्राम चपले में सामुदायिक भवन एवं दर्रामुड़ा में कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि

खरसिया। ग्राम चपले एवं दर्रामुड़ा में आज विकास कार्यों की नई सौगात देते हुए सामुदायिक भवन निर्माण एवं कांक्रीट सड़क निर्माण का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ छाया विधायक खरसिया महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत सदस्य सतबाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, जिला उपाध्यक्ष खेम साहू, पुरुषोत्तम पटेल, सरपंच सुलोचना कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया ने भूमिपूजन कर दोनों निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्राम में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा ग्रामीणों को एक सुसज्जित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। वहीं दर्रामुड़ा में बनने वाली कांक्रीट सड़क से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

सांसद राठिया ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। इस प्रकार की योजनाएं गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सांसद का आभार जताया और क्षेत्र के विकास के लिए इस पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन एवं सड़क निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri