Skip to content

खरसिया में 27 फरवरी को मेगा हेल्थ कैम्प

लायंस क्लब खरसिया एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल  का संयुक्त आयोजन

खरसिया। 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ, खरसिया में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर लायंस क्लब खरसिया एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।

लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों की नि:शुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएँ

कैम्प में निम्न जांच एवं परामर्श सेवाएँ दी जाएंगी –

बीपी एवं ब्लड शुगर (डायबिटीज) जांच न्यूरोपैथी हड्डी रोग (ऑर्थो) पेट रोग (गैस्ट्रो) मस्तिष्क रोग

विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे उपस्थित

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में शामिल हैं –

डॉ. उमेश चंद्रा – न्यूरो फिजीशियन डॉ. प्रतीक ढाबलिया – ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. संतोष चावला – गैस्ट्रिक एवं लिवर रोग विशेषज्ञ

डॉक्टर मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।

क्षेत्रवासियों से अपील

लायंस क्लब खरसिया ने आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क

अमित लहरे – 8718981665 लायन संजय अग्रवाल – 9826399949 लायन शिव अग्रवाल – 9826802601 राम रामनारायण सोनी – 9826723401 लायन अनिल अग्रवाल – 9826702257

आयोजकों ने कहा कि यह शिविर आमजन के स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri