Skip to content

खरसिया में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला,एसएसपी का सख्त संदेश

पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट: तीन आरोपी गिरफ्तार, फरसी जप्त

रायगढ़, 14 फरवरी 2026: पुरानी बस्ती खरसिया में 12 फरवरी की रात पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस चौकी खरसिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। घायल युवक अश्वनी श्रीवास को सिविल अस्पताल खरसिया में प्राथमिक उपचार के बाद फोर्टिस जिन्दल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया।

आरोपियों और पुलिस कार्रवाई का विवरण

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: अजीत बेरा (20 वर्ष), संजय बेरा (50 वर्ष) और श्रीमती मिठ्ठू बेरा (43 वर्ष), सभी निवासी पुरानी बस्ती पनखतियापार वार्ड नं. 06। जांच में पाया गया कि अजीत बेरा ने लोहे के हथियार (फरसी) से अश्वनी पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धाराएँ जोड़ी और घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त कर ली।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा,

“आपसी विवादों को हिंसक रूप देने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी।”

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena