Skip to content

खरसिया: भालूनारा फॉरेस्ट बैरियर पर उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त और तीन चालक गिरफ्तार

खरसिया। खरसिया के भालुनारा फारेस्ट बेरियर पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम और खरसिया फॉरेस्ट की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहनों को पकड़ा गया। कार्रवाई देर रात से लेकर तड़के सुबह तक जारी रही, जिसमें आम, सेमल और मिश्रित लकड़ी सहित तीन चालकों को हिरासत में लिया गया।

पहली कार्रवाई: आम की लकड़ी सहित माजदा वाहन पकड़ा गया

दिनांक 19 फरवरी 2026 की रात 8:37 बजे P.O.R. नंबर 4731/25 के तहत माजदा वाहन क्रमांक CG 08Y 2044 को पकड़ा गया। वाहन में आम प्रजाति की लकड़ी सहित कुल 5 चट्ठा लोड था। वाहन खरसिया होते हुए रायपुर की ओर जा रहा था। चालक सोभनाथ चंद्रा, निवासी गौरेला पेंड्रा को हिरासत में लिया गया।

दूसरी कार्रवाई: सेमल और मिश्रित लकड़ी पकड़ी गई

20 फरवरी 2026 की रात 2:00 बजे P.O.R. नंबर 7571/02 के तहत माजदा गाड़ी क्रमांक CG 04PQ 9935 को रोका गया। वाहन में सेमल एवं मिश्रित लकड़ी के 5 चट्ठे पाए गए। वाहन पत्थलगांव से खरसिया होते हुए रायपुर जा रहा था। चालक चेतन उर्फ शंकर साहू, निवासी बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया गया।

तीसरी कार्रवाई: पिकअप वाहन में मिश्रित लकड़ी पकड़ी गई

19 फरवरी 2026 की रात 11:30 बजे P.O.R. नंबर 7571/01 के तहत पिकअप वाहन क्रमांक CG 13AS 6540 को रोका गया। यह वाहन ग्राम खैरा, तहसील डभरा, जिला सक्ती से घरघोड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में मिश्रित लकड़ी के 16 नग तख्त पाए गए। चालक किशन लाल चंद्रा, निवासी खैरा जिला सक्ती को हिरासत में लिया गया।

वन विभाग ने जारी रखा अभियान

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाईयाँ की जाएँगी।

Screenshot

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena