Skip to content

खरसिया : तेज आंधी-तूफान के बीच खरसिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर

खरसिया क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार भालूनारा बेरियर के पास ट्रेलर और स्कॉर्पियो वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल खरसिया शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज आंधी और खराब मौसम के कारण दृश्यता प्रभावित होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena