Skip to content

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय ‘दिशा’ समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत संरचना और विकास कार्यों को गति देने हेतु नए प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। उद्देश्य यह रहा कि क्षेत्र की जनता को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से मिल सके।

बैठक में राधेश्याम राठिया (रायगढ़ सांसद), कमलेशजांगड़े (जांजगीर सांसद), कविताप्राण लहरे (बिलाईगढ़ विधायक) सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।

जनहित एवं क्षेत्र के सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए यह संकल्प लिया गया कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena