Skip to content

कबीरधाम में 5 करोड़ का गांजा पकड़ा, कंटेनर के गुप्त चैंबर से 900 किलो नशा बरामद

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीर धाम जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। मंगलवार सुबह की गई इस कार्रवाई को इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती माना जा रहा है।

यह ऑपरेशन एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित चिल्फी थाना पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया।

कंटेनर में बना था प्रोफेशनल गुप्त चैंबर

पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर में विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर मिला। चैंबर खोलने पर अंदर से गांजे की बोरियां बरामद हुईं।

कुल बोरियां: 30 प्रति बोरी वजन: लगभग 30 किलो कुल वजन: करीब 900 किलो (9 क्विंटल) अनुमानित बाजार मूल्य: ₹5 करोड़ जब्त कंटेनर की कीमत: लगभग ₹50 लाख

तरीके से तैयार चैंबर से यह साफ संकेत मिलते हैं कि तस्करी का यह काम संगठित और पेशेवर नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा था।

एक आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच

मौके से पुलिस ने आयाज खान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो भरतपुर (राजस्थान) का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गांजा ओड़िसा से लोड कर राजस्थान ले जाया जा रहा था।

पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

नशा कारोबारियों में हड़कंप

कबीरधाम पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena