Skip to content

एसईसीएल में 1600 अप्रेंटिस की भर्ती: इंजीनियरिंग समेत कई क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर

SECL Apprentice Recruitment 2026

कोरबा। देश की प्रमुख कोल कंपनियों में शामिल (SECL) ने वर्ष 2026–27 के लिए बड़े पैमाने पर अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी की ओर से कुल 1600 अप्रेंटिस पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कंपनी की विभिन्न भूमिगत (Underground) और ओपन कास्ट खदानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष की अवधि के लिए कराया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और खनन क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार हो सके।

ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए पद

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1600 पदों में से

500 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 1100 पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए खनन, सिविल, विद्युत, यांत्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सहित कई विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बी.कॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) जैसे सामान्य स्नातक विषयों के छात्रों को भी अवसर दिया गया है।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन) के सबसे अधिक पद

इस भर्ती में सबसे अधिक पद टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) के लिए रखे गए हैं। इस श्रेणी में 900 पद निर्धारित किए गए हैं, जो खनन क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विभिन्न ट्रेडों में पदों का विवरण

स्नातक अप्रेंटिस (Graduate Apprentice)

खनन इंजीनियरिंग – 200 सिविल इंजीनियरिंग – 20 विद्युत इंजीनियरिंग – 30 यांत्रिक इंजीनियरिंग – 30 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग – 10 प्रशासन (BBA) – 25 कम्प्यूटर एप्लीकेशन (BCA) – 100 वाणिज्य (B.Com) – 50 विज्ञान (B.Sc – केमिस्ट्री) – 35

टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Technician Apprentice)

खनन इंजीनियरिंग – 900 खनन सर्वेक्षण – 40 सिविल इंजीनियरिंग – 40 विद्युत इंजीनियरिंग – 50 यांत्रिक इंजीनियरिंग – 50 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग – 20

कुल पद – 1600

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को पहले NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वे आवेदन SECL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 17 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए SECL की आधिकारिक वेबसाइट के SECL Department → Human Resource → HRD → Apprentice सेक्शन में उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं।

इस भर्ती को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें खनन उद्योग में प्रत्यक्ष कार्य अनुभव और तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जो भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर खोल सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Tarendra Dansena

Tarendra Dansena