Skip to content

“असम में NDA की लहर नहीं, सुनामी है” वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का बड़ा दावा

103 सीटों पर फोकस, 90+ जीत का लक्ष्य चुनाव नतीजों से पहले भाजपा का आत्मविश्वास हाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली NDA की सिर्फ लहर नहीं, बल्कि सुनामी चल रही है, जिसका असर 4 तारीख को नतीजों में साफ दिखाई देगा।”

उन्होंने बताया कि 126 सीटों वाली असम विधानसभा में भाजपा और NDA गठबंधन ने रणनीतिक रूप से 103 सीटों पर विशेष फोकस करते हुए चुनाव लड़ा है। उनके मुताबिक, गठबंधन को पूरा विश्वास है कि वह 90 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

ओपी चौधरी ने अपने चुनावी अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे केवल प्रचार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि 10 महत्वपूर्ण सीटों पर प्लानिंग और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी भी संभाली। इन सीटों पर उन्होंने “प्रवासी प्रभारी” के रूप में कार्य करते हुए संगठनात्मक रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और जमीनी स्तर पर समन्वय की भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि असम में NDA के पक्ष में मजबूत माहौल है, जनता विकास, स्थिरता और नेतृत्व के आधार पर वोट कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि 4 तारीख को आने वाले परिणाम NDA के पक्ष में ऐतिहासिक साबित होंगे।

ख़बर शेयर करें:

Description of the image
Kanha Shastri

Kanha Shastri